रोटरी क्लब के अध्यक्ष प्रदीप सिंह ने कहा कि पेड़-पौधे जीवन का आधार हैं। जीवों को शुद्ध हवा देकर न केवल उन्हें जीवन प्रदान करते हैं बल्कि हमारे लिए आर्थिक श्रोत का आधार भी हैं।
वह रविवार को चौंकिया रोड स्थित सरस्वती विद्या मंदिर के परिसर में आयोजित पौधरोपण कार्यक्रम में बोल रहे थे। स्कूल परिसर में अशोक के 250 पौधे लगाए गए।
उन्होंने कहा कि सुन्दर एवं छायादार स्थल बनाने के उद्देश्य से मैदान में पंचवटी की स्थापना भी की गई है। इसकी देखभाल करना विद्यालय के हर बच्चे की जिम्मेदारी है।
कार्यक्रम संयोजक निवर्तमान अध्यक्ष डा. क्षितिज शर्मा ने बताया कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए उन्हें प्रकृति के सानिध्य में रखना होगा।
डा. कमर अब्बास ने कहा कि पिछले पांच दशकों से रोटरी क्लब जौनपुर पर्यावरण संरक्षण, शिक्षा सफाई और स्वास्थ्य के क्षेत्र में तत्पर है। सचिव नवीन सिंह ने आभार जताया।
इस मौके पर संजय श्रीवास्तव ने आभार जताया। इस मौके पर श्याम वर्मा, आशीष तिवारी, रविकांत जायसवाल, अरुण सिंह एवं विद्यालय और विद्यालय के बच्चे उपस्थित रहे।