फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur : कब्रिस्तान में शिवलिंग, फोर्स की तैनाती, 15 साल पहले भी शिवलिंग को लेकर हुआ था विवाद व समझौता

Sun, 22 Dec 2024 08:02 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर

सार

मुफ्ती मोहल्ला वार्ड के मुल्ला टोला में दूसरे दिन भी पुलिस की तैनात रही। यहां मिले शिवलिंग को लेकर चर्चा गर्म होती रही। हालांकि माहौल पूरी तरह से शांतिपूर्ण है और ऐसा बताया जा रहा है कि पंद्रह साल पहले भी शिवलिंग को लेकर विवाद की स्थिति पैदा हुई थी जिसके बाद समझौता हो गया था।
विज्ञापन
सुरक्षा के मद्देनजर फोर्स तैनात - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जौनपुर नगर कोतवाली क्षेत्र के मुल्ला टोला में दूसरे दिन भी कब्रिस्तान में शिवलिंग के विवाद को लेकर पुलिस सुरक्षा लगी रही। इस दौरान दोनों पक्षों द्वारा शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए विशेष प्रयास किया जाता रहा। लोगों ने बताया कि 15 साल पहले भी इस तरह का विवाद हुआ था जो आपसी समझौता के तहत सुलझाया गया। मुल्ला टोला निवासी राधेश्याम ने बताया कि करीब 15 साल पहले भी शिवलिंग स्थल पर विवाद हुआ था जो सुलह-समझौता के जरिए शांत किया गया था। यहां पर पीपल के पेड़ से निकले शिवलिंग को घेरने को लेकर विवाद हुआ था। तब से यहां पर शव को दफन करने के बाद पक्का घेरा नहीं किया जाता।

विज्ञापन


अब्दुल कलाम ने बताया कि शाही ईदगाह के पेशे इमाम मौलाना जफर अहमद सिद्दीकी के समक्ष समझौता हुआ था। जिसमें शिवलिंग की बाउंड्री को लेकर विवाद था। इसमें सर्वसम्मति से तय हुआ था कि यहां किसी प्रकार का पक्का निर्माण नहीं किया जाएगा। जिसको भी जल चढ़ाकर पूजा करना हो वह कर सकता है किसी प्रकार की कोई मनाही नहीं है। जिस हाल में है उसी हाल में रहेगा। फिलहाल दो दिनों पहले एक बार फिर शिवलिंग को खंडित करने का आरोप लगाते हुए हिंदू पक्ष की तरफ से घेराव की मांग की गई। जिसके बाद से मामला तूल पकड़ा। इसको देखते हुए इस स्थल पर पीएसी तैनात कर दी गई।

इस बाबत कोतवाल मिथिलेश मिश्र ने बताया कि मुल्ला टोला स्थित शिवलिंग स्थल पर पूरी तरह से शांति व्यवस्था कायम है। तनाव को देखते हुए फोर्स तैनात की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें