फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: बीसीसीआई रेफरी परीक्षा में शिवाकांत अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
सिकरारा। कुरनी समाधगंज निवासी शिवाकांत शुक्ला (39) का चयन (भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड) में मैच रेफरी के लिए हुआ है। वर्तमान में ये पं. दीनदयाल उपाध्याय मंडल में चीफ टिकट इंस्पेक्टर पद पर तैनात हैं। उसकी इस उपलब्धि से पैतृक गांव कुरनी में जश्न का माहौल है।
विज्ञापन

शिवा की पढ़ाई-लिखाई, नौकरी व क्रिकेट से लगाव प्रयागराज में ही मिला। वे अपने माता-पिता के इकलौते पुत्र हैं। उनके पिता शिव प्रसाद शुक्ल सोमवार को गांव आकर परिजनों के साथ खुशी में शरीक हुए और लोगो का मुंह मीठा कराया। शिवाकांत ने अमर उजाला से फोन पर बातचीत में बताया कि इस उपलब्धि से वे और उनका पूरा परिवार तथा पूरे गांव क्षेत्र के लोग गदगद हैं। उन्होंने बताया कि पिछले दिनों अहमदाबाद में आयोजित मैच रेफरी परीक्षा में शिवाकांत शुक्ला ने 84.5 प्रतिशत अंक प्राप्त कर शीर्ष स्थान हासिल किया। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की ओर से 15 जून को अहमदाबाद में मैच रेफरी की आयोजित परीक्षा में पूरे देश से 62 उम्मीदवारों ने प्रतिभाग किया था। इसमें 10 का चयन किया गया है। इसमें शिवाकांत शुक्ला ने पूरे देश में पहला स्थान प्राप्त किया है। शिवाकांत ने 85 प्रथम श्रेणी क्रिकेट मैच खेली है। इसमें उन्होंने 4198 रन बनाए। इनमें 7 शतक और 19 अर्धशतक शामिल हैं। माता-पिता ने बताया कि उन्हें बेटे पर नाज है। वे बहुत खुश हैं। उनकी डॉक्टर पत्नी पूजा तिवारी शुक्ल ने कहा कि उन्हें विश्वास है कि वे इस जिम्मेदारी को बखूबी निभाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें