फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: शिव मंदिर के सरोवर की हुई सफाई, मृत मछलियां बाहर निकाली

विज्ञापन
अमर उजाला में खबर छपने के बाद बीडीओ की फटकार के बाद ऐतिहासिक शिव मंदिर के झील में एडीओ पंचायत क
विज्ञापन
धर्मापुर। धर्मापुर बाजार स्थित ऐतिहासिक शिव मंदिर के झील में एक सप्ताह से मरी हुई मछलियों के कारण आ रही दुर्गंध की खबर अमर उजाला ने शुक्रवार के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित किया। बीडीओ धर्मापुर ने सफाई कर्मियों को भेजकर मृत मछलियों को सरोवर से बाहर निकालकर सफाई करवाई।
विज्ञापन

शुक्रवार को सुबह 11 बजे ही प्रभारी एडीओ पंचायत राजेश कुमार यादव अपने साथ 3 सफाई कर्मियों को लेकर पहुंचे और मंदिर के झील व आसपास की साफ-सफाई करवाए। वहीं क्षेत्र के अतुल मिश्र, मंजेश यादव, अमित निषाद, बृजेश यादव, आशुतोष तिवारी, सुरेश पाठक, कृष्ण कुमार यादव ने अमर उजाला अखबार का आभार भी जताया।
इन लोगों ने कहा कि अमर उजाला ने फोटो सहित इस खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया। जिससे ब्लॉक के बीडीओ ने सफाई कर्मियों को भेजकर सफाई करवाई। बीडीओ धर्मापुर कृष्ण मोहन यादव ने बताया कि मृत मछलियों को निकालकर झील की सफाई करवा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीडीओ ने एडीओ पंचायत को निर्देश दिए हैं कि मंदिर की साफ-सफाई नियमित सफाई कर्मियों द्वारा होनी चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें