फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शीतला चौकिया धाम में उमड़ी भीड़

Mon, 19 Oct 2015 12:41 AM IST
जौनपुर ब्यूराे
विज्ञापन
विज्ञापन
देवी आराधना के पवित्र पर्व नवरात्र में रविवार को जिले का चप्पा-चप्पा देवी दर्शन पूजन में लीन नजर आया। शीतला चौकिया धाम में देवी दर्शन को आस्था का सैलाब उमड़ा। मैहर मंदिर में भी दर्शन पूजन के लिए भक्तों की भीड़ रही।
विज्ञापन


शाम तक एक लाख श्रद्धालुओं ने मत्था टेका। उधर, पूजा पंडालों में देवी गीतों और वैदिक मंत्रोच्चार से वातावरण भक्तिमय रहा। पंडालों में दर्शन-पूजन और मेला घूमने का सिलसिला देर रात तक चलता रहा।

नवरात्र के छठवें दिन शीतला चौकिया धाम में करीब एक लाख श्रद्धालुओं ने हाजिरी लगाई। दिनभर दर्शन-पूजन का सिलसिला चलता रहा। शाम होते ही शहर का नजारा मेले जैसा हो गया।
विज्ञापन


जगह-जगह जागरण और वैदिक मंत्रोच्चार से शहर और ग्राम्यांचलों का वातावरण देवीमय हो गया। रविवार को चौकिया धाम में जबरदस्त भीड़ रही। लाइन में लगकर श्रद्धालुओं ने दर्शन-पूजन किया।

मंदिर के व्यवस्थापकों के मुताबिक करीब एक लाख लोगों ने दर्शन-पूजन किया। मैहर देवी धाम में भी श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। सिटी स्टेशन स्थित काली मां मंदिर समेत अन्य मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही।

शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों में पूजा भव्य पूजा पंडाल सजाए गए हैं। शहर में शाम होते ही मेले जैसा माहौल हो गया था। खिलौनों और गुब्बारों आदि की दुकान लगी थीं।

बच्चों अपने अभिभावकों के साथ पहुंचे और खिलौने आदि खरीदे। वहीं लोगों ने पंडालों में सजी आदिशक्ति की नयनाभिराम प्रतिमाओं का दर्शन किया। शहर के रुहट्टा में चौरामाता मंदिर बाल संस्था, ओलंदगंज के फलवाली गली में मां शारदा पूजा
विज्ञापन


 पंडाल समेत शहर के सभी हिस्सों में आदि शक्ति देवी की प्रतिमाएं स्थापित की गई है। शाम होते ही दर्शन पूजन के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें