फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: खामनेई के निधन की खबर पर शिया समाज में शोक, निकाला कैंडल मार्च

विज्ञापन
ईरान के सुप्रीम लीडर आयतुल्लाह खामेनेई की शहादत पर जौनपुर शहर में कैंडल मार्च। स्रोत-संवाद
विज्ञापन
अमेरिका और इस्राइल के हमले में ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह अली खामनेई के निधन की सूचना के बाद नगर के शिया समुदाय में शोक और आक्रोश देखा गया। घटना के विरोध में रविवार देर शाम भादी खास मोहल्ला स्थित दादा साहब के इमामबाड़े से कैंडल मार्च निकाला गया। हाथों में मोमबत्ती और मशाल लिए सैकड़ों की संख्या में महिलाएं, पुरुष और युवा जुलूस में शामिल हुए। जुलूस इमामबाड़े से शुरू होकर विभिन्न मार्गों से होते हुए शाहपंजा पहुंचकर समाप्त हुआ। इस दौरान लोगों ने अमेरिका और इस्राइल के खिलाफ नारेबाजी करते हुए हमले की निंदा की।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि खामनेई का निधन मुस्लिम समुदाय के लिए बड़ी क्षति है। उन्होंने इसे अंतरराष्ट्रीय शांति और स्थिरता के लिए चिंताजनक बताया। लोगों का कहना था कि इस प्रकार की घटनाएं केवल राजनीतिक उद्देश्यों से प्रेरित होती हैं, जिनका खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ता है। जुलूस के दौरान कई लोगों के हाथों में शांति और न्याय की मांग से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां भी थीं। लोगों ने विश्व शांति और अमन-चैन की दुआ की। इस मौके पर जफर अब्बास, शहंशाह, बाबा नायर, सहबे आलम, सौदागर मिंटो, रशीद, अम्मान, जैगम अब्बास, फराज, शहजेब, सुलेमान अब्बास, शाह मोहम्मद, शिमू आदि लोग रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें