फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों के विवाद में चले धारदार हथियार, छह घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के हकारपुर गांव में बुधवार को सुबह करीब 6 बजे बच्चों के विवाद को लेकर मारपीट हो गई। लोहे की राड और धारदार हथियार से हुई मारपीट में महिला समेत छह लोग घायल हो गए। महिला की हालत गंभीर देख डाक्टर ने सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया ।
विज्ञापन

हकारपुर गांव में मंगलवार की शाम घर के बगल खेत में बच्चे खेल रहे थे। जहां किसी बात को लेकर बच्चों के बीच मारपीट हो गयी। मामला शांत हो चुका था। सुबह होते ही फिर उसी विवाद को लेकर मारपीट शुरू हो गयी। लोहे की राड और धारदार हथियार के प्रहार से कालिका प्रसाद गुप्त, विमल गुप्त, विकास गुप्त और निर्मला देवी घायल हो गईं। दूसरे पक्ष से विजय बहादुर गुप्त व धीरज गुप्त को भी चोटें आई हैं। घायलों को सीएचसी पहुंचाया गया। जहां निर्मला की हालत गंभीर देख डॉक्टर ने जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। पुलिस दोनों तरफ से तहरीर लेकर मामले की छानबीन में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें