पूर्वांचल विवि के व्यवसाय प्रबंधन विभाग विभाग की फ्रेशर्स पार्टी में छात्रा को सम्मानित करते अध
- फोटो : JAUNPUR
जौनपुर। पूर्वांचल विश्वविद्यलय के व्यवसाय प्रबंधन विभाग में मंगलवार को आयोजित फ्रेशर पार्टी में छात्र-छात्राओं ने खूब धमाल मचाया। विभाग के छात्रों के रंगारंग प्रस्तुत किया। छात्र-छात्राएं जब रंगीन परिधान में रैंप पर उतरे तो पूरा हाल तालियों से गूंज उठा। फ्रेशर्स पार्टी के मुख्य अतिथि विभागाध्यक्ष डा, मुराद अली और विशिष्ट अतिथि परमेंद्र विक्रम सिंह और डा. सुशील कुमार सिंह रहे। फ्रेशर पार्टी का आयोजन एमबीए अंतिम वर्ष के छात्रों की ओर से आयोजित किया गया। डॉ. सुशील कुमार सिंह ने कहा कि विवि की परंपरा है कि नए छात्रों के लिए फ्रेशर पार्टी का आयोजन कर उन्हें संस्थान की गतिविधियों से अवगत कराया जाता है, ताकि वह एक दूसरे के साथ घुलमिल सकें। कार्यक्रम में प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों ने सोलो परफार्म किया। इसमें एमबीए प्रथम वर्ष की गरिमा सिंह को बेस्ट सोलो परफॉरमेंस का एवार्ड दिया गया। प्रथम सेमेस्टर के विद्यार्थियों द्वारा रैंप शो किया गया। इसमें एमबीए प्रथम वर्ष के शांतनु सिंह को मिस्टर फ्रेशर एवं एमबीए प्रथम वर्ष की शालिनी को मिस फ्रेशर का खिताब दिया। कार्यक्रम के अंत में फ्रेसर -डे के प्रभारी अभिषेक कुमार, सुफियान और शिवम चिटकारिया ने आभार जताया।
पूर्वांचल विवि के व्यवसाय प्रबंधन विभाग विभाग की फ्रेशर्स पार्टी में प्रस्तुति देती छात्रा।- फोटो : JAUNPUR
पूर्वांचल विवि के व्यवसाय प्रबंधन विभाग विभाग की फ्रेशर्स पार्टी में उपस्थित विद्यार्थी।- फोटो : JAUNPUR