फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता की मौत, सास-ससुर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मापुर। गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के धर्मापुर निषाद बस्ती में सोमवार की शाम एक विवाहिता ने फांसी लगाकर जान दे दी। ससुराल वालों ने घंटों तक मामला दबाए रखा। बाद में पड़ोसियों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने सास-ससुर को गिरफ्तार कर लिया है। मायके वालों ने दहेज के लिए उत्पीड़न और हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

धर्मापुर निषाद बस्ती निवासी सोनू निषाद की शादी केराकत कोतवाली अंतर्गत औवार पश्चिम पट्टी गांव निवासी हीरामनी (21) से गत वर्ष जून में हुई थी। आरोप है कि विवाहिता को शादी के बाद से ही दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था। प्रताड़ना से तंग आकर सोमवार की शाम उसने फांसी लगा ली। इधर ससुराल वालों ने शव को घर में छिपा दिया। इसी बीच पड़ोस के एक व्यक्ति ने आशंका होने पर गौराबादशाहपुर पुलिस और विवाहिता के भाई प्रेम निषाद को सूचना दी। देर रात मौके पर पहुंचे एसओ रामप्रवेश कुशवाहा ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के भाई की तहरीर पर सास शीतला देवी, ससुर मुखराम निषाद और परदेश में रह रहे पति सोनू निषाद के खिलाफ दहेज उत्पीड़न व गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया है। सास-ससुर को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें