फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: भूमि विवाद में चले लाठी डंडे दोनों पक्षों से सात लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
रास्ते के भूमि विवाद को लेकर दो पक्षो में मंगलवार को मारपीट हो गई। इसमें दोनों पक्षों से सात लोग घायल हो गए। दोनों पक्षों ने कोतवाली में एक दूसरे के खिलाफ तहरीर दी है। केराकत कोतवाली थाना क्षेत्र के कन्हौली गांव में दो पक्षों के बीच घर के पास के रास्ते की जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। एक पक्ष अपने हिस्से की भूमि पर निर्माण करा रहे थे। इस पर दूसरे पक्ष ने आपत्ति की। इसके बाद दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। मारपीट में एक पक्ष से सूर्यप्रकाश, उनकी पत्नी मनभावती, उनका बेटा राहुल, बहू मीनू और दूसरे पक्ष से राजवंत और उनकी मां श्यामा देवी और सर्वेश घायल हो गए। घटना की सूचना पर मुफ़्तीगंज के चौकी प्रभारी चंदन राय टीम के साथ पहुंच गए। घायलों को केराकत कोतवाली ले गए। घायलों का उपचार कराया। मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें