नगरीय निकाय चुनाव को लेकर नामांकन खत्म होने के बाद निर्वाचन कार्यालय अब मतदान की तैयारी में लग गया है। इसको लेकर 2144 मतदान कार्मिक लगाए जाएंगे, इसमें 536 पोलिंग पार्टियां बनाई जाएंगी। इसमें 10 फीसदी रिजर्व वाली संख्या भी शामिल है। अब फाइनल रैंडमाइजेशन के बाद ही मतदान कार्मिकों की संख्या फाइनल हो सकेगा। मतदान के लिए प्रत्येक बूथ पर पीठासीन अधिकारी, मतदान अधिकारी प्रथम, द्वितीय व तृतीय लगाए जाएंगे। इसमें मतदान स्थलों की संख्या 488 है। इसी प्रकार मतदान वाले दिन 1952 मतदान कार्मिक लगाए जाने हैं। इसके अतिरिक्त 30 फीसद अतिरिक्त को लेकर कुल 2540 कर्मियों की डाटा फीडिंग की गई है, इसमें 635 पोलिंग पार्टियां भी बनाई गई हैं। मतदान से ठीक पहले 110 फीसदी 2144 मतदान कर्मचारी की आवश्यकता होगी। इस हिसाब से 536 पोलिंग पार्टियां तैयार की जाएगी। ड्यूटी के लिए प्रथम रैंडमाइजेशन की प्रक्रिया 11 को हो चुकी है। दूसरा रैंडमाइजेशन 21 अप्रैल को, तीसरा रैंडमाइजेशन मतदान से 72 घंटे पहले एक मई को होगा। मतदान के लिए तैयारी चल रही है। प्रथम रैंडमाइजेशन हो चुका है। द्वितीय व तृतीय रैंडमाइजेशन होना बाकी है। कुल मतदान कर्मियों के सापेक्ष 10 फीसद अधिक मतदान कार्मिक लगाए जाएंगे।-राकेश सिंह, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी।