जौनपुर भारतीय जनता पार्टी के सात नेताओं को बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। इनमें भाजपा काशी क्षेत्र के किसान मोर्चा का मंत्री सुनील सिंह और अर्चना शुक्ला को बनाया गया है। यह मनोनयन काशी क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष काशीनाथ तिवारी ने किया है। जिला अध्यक्ष जौनपुर पुष्पराज सिंह ने बताया कि इसी तरह जिला संगठन ने क्षेत्रीय मंत्री पिछड़ा मोर्चा काशी क्षेत्र एवं पूर्व ब्लाक प्रमुख राकेश वर्मा (पटेल) को जिला उपाध्यक्ष बनाया गया है।किसान मोर्चा के पूर्व जिला अध्यक्ष प्रमोद यादव को जिला मंत्री बनाया गया। इसी तरह जिला संगठन ने अनुसूचित जाति के पूर्व जिला अध्यक्ष संदीप सरोज को जिला उपाध्यक्ष बनाया गया है, जो वर्तमान में जिला मंत्री पद थे। जिलाध्यक्ष ने बताया कि बदलापुर के निवासी सुनील तिवारी और ई.अमित श्रीवास्तव को जिला महामंत्री बनाया गया है।