स्थानीय थाना क्षेत्र के नूरपुर गांव में विवादित भूमि पर मड़हा रखने के विवाद में रविवार को दो पक्षों में जमकर लाठी डंडे चले। एक पक्ष के सात लोग घायल हो गए।
घायलों में एक की हालत नाजुक बताई गई है। दोनों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। गांव निवासी शेरवहादुर मौर्य का आरोप है कि 15 जून को लालवहादुर मौर्य ने मेरा मड़हा उजाड़ दिया था।
मड़हे की ईंट भी गायब कर दी गई थी। इसी बात को लेकर रविवार को दोनों पक्षों में कहासुनी हो रही थी। देखते ही देखते मारपीट शुरू हो गई।
मारपीट में शेरवहादुर मौर्य (55) , चम्पा देवी (53), गुड्डू (27) भैयालाल (25), विन्दू (23), विकास (20) घायल हो गए। सभी को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रामपुर लाया गया। प्रीति (18) को गंभीर चोट आई है।