फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इमरजेंसी सुविधा बंद किए जाने की सूचना से गुस्साए

Mon, 29 Jun 2015 12:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, जौनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से आपात कालीन चिकित्सा सुविधा बंद किए जाने की सूचना पर गुस्साए ग्रामीणों ने रविवार को पीएचसी पर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


 अपनी मांग से संबंधित ज्ञापन चिकित्साधिकारी को सौंपा। प्रभारी चिकित्साधिकारी के आश्वासन पर ग्रामीणों का गुस्सा शांत हुआ।

बक्शा ब्लाक के नौपेड़वा बाजार के पास बेलापार गांव में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की स्थापना की गई है। शीघ्र ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का उद्घाटन होना है।

सीएमओ डा. डीके यादव शनिवार को सीएचसी भवन को देखने पहुंचे थे। यहीं से ग्रामीणों को इस बात की भनक लगी की सीएचसी का उद्घाटन होने के बाद पीएचसी की आपातकालीन सेवा बंद कर दी जाएगी।
विज्ञापन


 पीएचसी पर सिर्फ एक डाक्टर रहेंगे जो दिन में 10 बजे से पांच बजे तक अस्पताल पर बैठेंगे। इसी बात से ग्रामीण खफा हो गए।

 रविवार को सैकड़ों की संख्या में लोग पीएचसी बक्शा पहुंचे। कहा कि उन्हें सीएचसी से खुलने से कोई आपत्ति नहीं है लेकिन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की कोई भी व्यवस्था बंद की गई तो वे आंदोलन करेंगे।

 पीएचसी पर तैनात डाक्टर ने प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. मनोज कुमार से फोन पर ग्रामीणों से बात करवाई। डा. मनोज ने आश्वासन दिया कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर जो व्यवस्थाएं पहले से थी उसमें किसी तरह का बदलाव न
विज्ञापन


हो इसके लिए वह उच्च अधिकारियों से बात करेंगे। ग्रामीण इस चेतावनी के साथ वापस गए कि अगर उनके साथ कहीं से धोखा हुआ तो वे बड़ा आंदोलन करेंगे।

 प्रदर्शन करने वालों में अरविंद सिंह प्रधान, भारत यादव, रामराज सिंह, रवींद्रनाथ, राकेश कुमार, गुलाब यादव, मेटन सिंह, विनोद कुमार मौर्य, धीरज सिंह, भोलेनाथ सिंह, रितिक यादव, कृष्ण कुमार यादव, मो. आरिफ, शंकर मौर्य,

 संदीप सिंह, जगदीश तिवारी, मुकेश तिवारी, दीनानाथ, हारुन, शिवकुमार, सुदामा यादव, संजय, हिम्मत बहादुर आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें