जफराबाद। क्षेत्र के हिसामपुर गांव के पास बुधवार को कार व स्काॅर्पियो की टक्कर हो गई। जिसमें चार महिलाओं सहित सात लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
जौनपुर की तरफ से एक स्कॉर्पियो वाराणसी की तरफ जा रही थी। इस दौरान हिसामपुर गांव के पास विपरीत दिशा से आ रही कार ओवरटेक करने लगी, जिससे दोनों की आमने-सामने से टक्कर हो गई। जिसके चपेट में आने से तेजी बाजार निवासी स्कार्पियो चालक जयप्रकाश पांडेय, आझे, सोनी पत्नी संतोष व गुंजन पत्नी सुशील तथा कार सवार व्यासनगर काॅलोनी लाइनबाजार, विपिन सिंह, शशिकला पत्नी बब्बन व पूजा पत्नी दीपक सिंह घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
थानाप्रभारी सुरेंद्र नाथ सिंह ने बताया कि मौके पर पहुंच घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।