फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: खेतासराय में ट्रेन से कटकर वृद्ध की हुई मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
खेतासराय। बुधवार की सुबह वाराणसी अयोध्या रेल प्रखंड पर स्थित खेतासराय स्टेशन और मानीकला हाल्ट के बीच शेखूपुर के पास ट्रेन से कटकर एक वृद्ध की मौत हो गई। बुधवार की सुबह दिन निकलने के बाद वृद्ध का क्षत-विक्षत शव रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला। शव की पहचान होने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक मानीकला निवासी भारत बिंद (62) गांव के एक राइस मिल में कारीगर था। डेढ़ सप्ताह पहले बेटी की ससुराल में मौत हो जाने के बाद से वह दिमागी तौर पर विक्षिप्त हो गए थे। मंगलवार की शाम से वह घर से लापता हो गए थे। रात में घर नहीं पहुंचने पर परिवार वाले रात भर तलाश किए। लेकिन भारत बिंद का कहीं पता नहीं मिला। बुधवार की सुबह घर से एक किलोमीटर दूर पश्चिम दिशा में रेलवे ट्रैक पर भारत बिंद का क्षत विक्षत शव मिलने से परिजनों में कोहराम मच गया।

सूचना मिलने पत्नी सुरसत्ती (60) तथा पुत्र दिनेश (35), विनोद (32), रंजना (29), घटना स्थल पर पहुंच गए। शव की शिनाख्त की। प्रभारी निरीक्षक दीपेंद्र सिंह ने बताया की ट्रेन से कट कर वृद्ध की मौत की सूचना मिली थी। शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया गया है। पीएम रिपोर्ट के बाद विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें