शारदीय नवरात्रि के अंतिम दिन सेवा भारती अखडो घाट मंदिर जमैथा में किया कन्या पूजन। संस्था
जौनपुर। शारदीय नवरात्र महापर्व पर सेवा भारती संस्था की ओर से अखड़ो घाट मंदिर सेवा बस्ती जमैथा में कन्या पूजन किया गया। आयोजन के माध्यम से नारी शक्ति के सम्मान, भारतीय सांस्कृतिक परंपराओं तथा सामाजिक समरसता का संदेश दिया गया। मुख्य अतिथि जिला संघ चालक डॉ. सुभाष सिंह ने मां दुर्गा के नौ स्वरूपों का वर्णन किया। संयोजक एवं सेवा भारती की वैभव प्रमुख किरन सिंह ने कन्या पूजन कार्यक्रम की व्यवस्थाओं को संभाला। भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष प्रीति गुप्ता, सेवा भारती शिक्षा आयाम प्रमुख अर्चना सिंह, महिला प्रमुख द्वय स्वप्निल सिंह, सुचिता सिंह व मातृ शक्तियों ने कन्याओं को उपहार भेंट किए। संचालन सेवा भारती के जिला महामंत्री देवेश गुप्ता ने किया। आभार जिला अध्यक्ष अनिल गुप्ता ने व्यक्त किया।