फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: 1.10 करोड़ से सिपाह संपर्क मार्ग होगा चौड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। सिपाह संपर्क मार्ग का चौड़ीकरण एवं सुदृड़ीकरण किया जाएगा। इसमें कुल एक करोड़ 10 लाख खर्च होंगे। यह सड़क वर्तमान में महज चार मीटर चौड़ी है। इसकी चौड़ाई दोनों ओर से डेढ़-डेढ़ मीटर बढ़ाई जाएगी। इससे इस मार्ग की चौड़ाई कुल 7 मीटर हो जाएगी। इससे जाम से निजात मिलेगी। चौड़ीकरण के लिए प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा गया है। बजट स्वीकृति होने पर कार्य शुरू करा दिया जाएगा। सिपाह संपर्क मार्ग 800 मीटर सकरी होने से आए दिन जाम की स्थिति रहती है।
विज्ञापन

कई साल पुरानी इस सड़क की जगह-जगह गिट्टियां उखड़ गईं हैं। इसके मद्देनजर राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव के प्रस्ताव पर पीडब्ल्यूडी प्रांतीय खंड की ओर से प्रस्ताव बनाकर शासन स्तर पर भेज दिया गया है। इस मार्ग का चौड़ीकरण व सुदृड़ीकरण के लिए एक करोड़ 10 लाख खर्च किया जाएगा। सड़क चौड़ी होने के बाद यहां लगने वाले जाम से लोगों को निजात मिलेगी। पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों के अनुसार बजट स्वीकृत होने पर कार्य शुरू कराया जाएगा। इस मार्ग का मरम्मत होने से करीब 10 हजार राहगीरों का राह आसान हो जाएगी। पीडब्ल्यूडी अधिशासी अभियंता राजेंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि सिपाह संपर्क मार्ग के चौड़ीकरण व सुदृड़ीकरण के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा गया है। बजट स्वीकृति होने पर कार्य शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें