स्थानीय विधायक शैलेंद्र यादव ललई राज्यमंत्री बनने के बाद गुरुवार को पहली बार अपने विधानसभा क्षेत्र में पहुंचे, जहां उनके समर्थकों और सपा कार्यकर्ताओं ने जगह जगह स्वागत कर उन्हें फूल मालाओं से लाद दिया।
नियोजन एवं ऊर्जा राज्य मंत्री ललई यादव ने कहा कि वह लोगों की भावनाओं पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे। कहा कि उन्हें जो दायित्व सौंपा गया है उसे पूरी इमानदारी और पारदर्शिता के साथ निर्वहन करने का प्रयास करेंगे।
लखनऊ से सड़क मार्ग से चलकर राज्य मंत्री जैसे ही जिले की सुल्तानपुर सीमा पर पहुंचे तो वहां पहले से ही सैकड़ों की संख्या में लोग हाथों में माला लेकर अपने प्रिय नेता के स्वागत में खड़े थे। काफिले में वाहनों के आगे आगे घोड़े चल रहे
थे। बैंडबाजों की धुन पर युवा समर्थक थिरकते हुए चल रहे थे। सरायमोहिद्दीनपुर से स्वागत का जो क्रम शुरू हुआ तो देर शाम तक शाहगंज क्लब पर पहुंच कर समाप्त हुआ। इस मौके पर फिरोज अहमद, सैयद उरूज, हासिम अली, सुजीत
जायसवाल, श्यामजी गुप्ता आदि थे।बड़ागांव बड़ौना सुरिश, पक्खनपुर मोड,़ योगीनाथ तिराहा पर स्वागत किया गया। खुटहन तिराहा स्थित महादेव मन्दिर पर मंत्री ने दर्शन किया। यहां स्वागत करने वालों में सुहेल आजमी, चुन्नू, सुभाष
चन्द्र यादव, चन्दू, सियाराम अग्रहरि, प्रवीण श्रीवास्तव शामिल थे। मंत्री एराकियाना मोहल्ले में पहुंचे जहां जैगम अब्बास, जसीम खान, राजीव गुप्ता, अबुल जैस, अन्नू मोदनवाल, काजिम अब्बास आदि ने स्वागत किया।
मंत्री को बधाई देने फूलपुर विधायक श्याम बहादुर यादव भी पहुंचे थे। इस दौरान संजय यादव एडवोकेट, मनोज यादव, श्याम जी गुप्त, मनोज कुमार आदि ने स्वागत किया।