राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता के अंतिम दिन गुरुवार को प्रदेश के कोने कोने से आए पहलवानों जोर आजमाइश की। ग्रीको रोमन स्टाइल कुश्ती के 54 किलो भार वर्ग में बलरामपुर के संतोष यादव ने सैफई के गौतम यादव को हराकर स्वर्ण पदक जीता।
71 किलो भार वर्ग में डीएलडब्ल्यू, वाराणसी के वीरेंद्र ने वाराणसी के सुशील को हराया। 80 किलो भार वर्ग में डीएलडब्ल्यू के राहुल ने बागपत के प्रवीण शर्मा को हराकर स्वर्ण पदक जीता। फ्री स्टाइल कुश्ती में 57 किलो भार वर्ग में बागपत के मयंक
चौधरी ने गोंडा के अभिमन्यु को, 65 केजी में प्रतापगढ़ के धर्मवारी ने गोंडा के संजय को, 74 केजी में वाराणसी के सचिन ने बागपत के प्रदीप तोमर को, 66 केजी में गाजियाबाद के रामजनम ने बागपत के दीपक को हराकर स्वर्णपदक जीता। मुख्य
अतिथि भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष सांसद ब्रजभूषण सिंह ने विजेताओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने पहलवानों को कड़ी मेहनत करने की नसीहत दी।
कार्यक्रम के संयोजक पूर्व सांसद धनंजय सिंह ने पहलवानों को भविष्य निर्माण में ऐसे आयोजन को महत्वपूर्ण कदम बताया। इस मौके पर पूर्व विधायक राजदेव सिंह, विधायक सीमा द्विवेदी, ब्रजेश सिंह, ओम प्रकाश सिंह, कोच ललित कुमार, केके मिश्र, बलराम, चतर सिंह, सुरेंद्र कुमार, नवीन सिंह, सुधीर सिंह, आशुतोष सिंह आदि थे।