फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur: युवक की सिर कटी लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी, पुलिस कर रही शव की शिनाख्त

Mon, 10 Jul 2023 10:33 AM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर

सार

जौनपुर जिले के रामपुर थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह एक युवकी की सिर कटी लाश मिलने से सनसनी फैल गई। शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस ने लोगों से युवक की पहचान में मदद करने की अपील की है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जौनपुर जिले के रामपुर थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह एक युवकी की सिर कटी लाश मिलने से सनसनी फैल गई। युवक जींस-टीशर्ट पहना है। अभी तक शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस ने लोगों से युवक की पहचान में मदद करने की अपील की है। इसके साथ ही कटे हुए सिर की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन


भदोही-जौनपुर मार्ग के किनारे स्थित गंधौना गांव में कुछ लोग सुबह के समय शौच के लिए निकले थे। रास्ते में उन्हें तेज दुर्गंध आई। यह सोच कर की कोई जानवर मरा होगा उन्होंने झाड़ी में झांका। जो नजारा दिखा उससे सन्न रह गए। करीब 40 वर्षीय युवक की सिर कटी लाश पर कीड़े लगे थे।

जानकारी होते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। आसपास के लोगों को बुलाकर हुलिए के आधार पर शिनाख्त कराने की कोशिश की गई लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। शव को मोर्चरी में रखवाया गया है। 
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: पहले यह सामने आए कि सरकार की मंशा क्या है? यूनिफॉर्म सिविल कोड पर बोले पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें