फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: नरमुंड मिलने से सनसनी, फाॅरेंसिक टीम पहुंची

विज्ञापन
विज्ञापन
नेशनल हाइवे जौनपुर रायबरेली मार्ग पर ईटहरा गांव के करीब बृहस्पतिवार को झाड़ी में नरमुंड मिलने से सनसनी फ़ैल गई। पुलिस ने नरमुंड को कब्जे में लेकर जांच के लिए भेज दिया। फारेंसिक टीम ने भी मौका मुआयना किया।
विज्ञापन

गांव में दोपहर को झाड़ी में लोगों को नरमुंड दिखाई दिया तो लोग डर गए। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने नरमुंड को कब्जे में लिया। फारेंसिक टीम को जानकारी दी गई वह भी मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल में जुटी रही। नरमुंड झाड़ियों में कैसे आया इसको लेकर ग्रामीणों में दहशत है। थानाध्यक्ष संतोष पाठक ने बताया कि नरमुंड किसका है यह जांच के बाद ही पता चल सकेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें