फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: वाहन की चपेट में आने से घायल बाइक सवार की इलाज के दौरान मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के चकमुबारकपुर गांव के पास हाईवे पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से घायल बाइक सवार की जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सिकरारा थाना क्षेत्र के बीबीपुर गांव निवासी सुजीत कुमार गौतम बुधवार की रात नौ बजे बाइक से मछलीशहर से वापस अपने घर बीबीपुर जा रहा था। चकमुबारकपुर गांव स्थित हाईवे पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से सड़क पर गिरकर बेहोशी की हालत में पड़ा था। कुछ देर बाद उधर से जा रहे गांव के दो युवकों ने देखा तो 112 नंबर पर सूचना दिया। इलाज के लिए उसे मछलीशहर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भेजा गया। जहां पर डॉक्टर ने हालत गंभीर देखते हुए बेहतर चिकित्सा के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया। रात करीब 11 बजे अस्पताल में उसकी मौत हो गई। उसके सिर में गंभीर चोट आई थी। मृतक के माता-पिता की पहले ही मौत हो चुकी थी। वह चार भाइयों में दूसरे नंबर पर था। प्रभारी निरीक्षक सत्य प्रकाश सिंह का कहना है कि मृतक के परिवार से उसके परिजन आए हैं। उनकी तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें