फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामंतवादी व्यवस्था से छुटकारा के लिए युवा आगे आए:ददन सिंह यादव

विज्ञापन
मछलीशहर क्षेत्र के जवाहरलाल नेहरू इंटर कालेज के मैदान में आयोजित पिछड़ा विकास महासंघ के सम्मेलन - फोटो : JAUNPUR
विज्ञापन
मछलीशहर। पिछड़ा दलित विकास महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष ददन सिंह यादव ने कहा कि आजादी की लड़ाई में नौजवानों ने अहम भूमिका निभाई थी। आज सामंतवादी व्यवस्था से आजादी दिलाने के लिए नौजवानों को फिर से आगे आने की जरूरत है। राजनीतिक दल वोट के लालच में इस व्यवस्था से मुक्ति दिलाने में असफल हो रहे हैं। ऐसे में पिछड़ा दलित विकास महासंघ के सदस्यों की यह अव्यवस्था खत्म करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभानी होगी। वे रविवार को जवाहरलाल नेहरू इंटर कॉलेज आनापुर के मैदान में आयोजित एक दिवसीय सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पिछड़ा और दलित समाज के लोगों को कांशीराम, लालू प्रसाद यादव और बाबा साहब डा.भीमराव आंबेडकर के आदर्शों पर चलने की जरूरत है। हमें अपने समाज के बच्चों के शिक्षा की व्यवस्था करनी होगी। जब तक किसान और मंत्री के बेटे एक ही स्कूल में शिक्षा प्राप्त नहीं करेंगे, तब तक समाज से असमानता दूर नहीं हो सकती है। हमें सामाजिक असमानता को दूर करने के लिए आगे आना होगा। इस परिवर्तन में नौजवानों की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व सांसद तूफानी सरोज ने किया। डॉ. अवधनाथ पाल, जयहिंद यादव, पूनम मौर्य, विजय सरोज, अमृत लाल यादव, लाल प्रताप, प्रेमचंद वनवासी, देवशरण, राजेंद्र पाल आदि ने भी विचार व्यक्त किए। अध्यक्षता डॉ. तेजबहादुर यादव तथा संचालन अखिलेश यादव ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें