फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्ववित्तपोषित प्रबंधक महासंघ ने पूविवि में किया प्रदर्शन

विज्ञापन
पूविवि में अपनी मांगो को लेकर कुलसचिव को पत्रक सौपंते स्ववित्तपोषित प्रबंधक महासंघ के पदाधिकार? - फोटो : JAUNPUR
विज्ञापन
करंजाकला। पूर्वांचल विश्वविद्यालय स्ववित्तपोषित प्रबंधक महासंघ ने 11 सूत्री मांगों को लेकर विवि के प्रशासनिक भवन के सामने धरना प्रदर्शन किया। जांच के नाम पर कॉलेजों का शोषण करने का आरोप लगाते हुए नारेबाजी की। कहा कि प्रशासन के कार्य प्रणाली से कालेज संचालकों को परेशानी उठानी पड़ रही है। छात्राओं को स्वकेंद्र व्यवस्था देने की मांग की। विवि के लिए भूमि देने वाले अर्जुन सिंह के नाम पर किसी भवन का नामकरण कर उनकी प्रतिमा स्थापित करने की मांग की।
विज्ञापन

स्ववित्तपोषित प्रबंधक महासंघ बैनर तले विवि परिसर में जौनपुर, आजमगढ़ गाजीपुर और मऊ के प्रबंधकों ने विरोध जताया। जिला अध्यक्ष डॉ. दिनेश तिवारी ने कहा कि जांच के नाम कॉलेजों का शोषण किया जा रहा है। मऊ के जिलाध्यक्ष डा. सूर्यभान यादव ने कहा स्वबित्तपोषित महाविद्यालय से जांच के नाम पर वसूली के साथ भेदभाव किया जा रहा है। कालेजों पर समस्याओं का बोझ लादा जा रहा है। केंद्र बनाने के लिए छात्र संख्या का हवाला न दिया जाए। किसी भी संख्या पर सभी कॉलेजों को स्वकेंद्र बनाया जाए। आजमगढ़ के जिला अध्यक्ष रामनरेश ने कहा कि कॉलेजों का शोषण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। गाजीपुर के अध्यक्ष कमलेश यादव ने चेतावनी दिया कि मांगें नहीं सुनी गई तो कॉलेज बंद कर विवि में धरना पर बैठ जाएंगे। इसी क्रम मे लालचंद यादव लाले , मानसिंह ,रामानंद ,मुन्नालाल ने भी विश्वविद्यालय को तानाशाही रवैया छोडने की मांग किया, चेतावनी दी कि शोषण नहीं बंद किया तो आर पार की लड़ाई लडी जायेगी। इस दौरान जमकर नारेबाजी की गई । धरना स्थल पर पहुंचे कुलसचिव महेंद्र कुमार को 11 सूत्री मांगपत्र महासंघ ने सौंपा । इस मौके पर कुलसचिव ने लोगों को आश्वासन दिया कि उनके सभी मांगों पर विचार किया जाएगा और जहां तक संभव होगा निस्तारण किया जाएगा ।इस मौके पर संजीव कुमार सिंह, डॉ इशदत्त सिंह, अशोक दुबे, मोनू यादव ,बृजेश यादव ,प्रमोद कुमार, भूपेंद्र यादव, कृष्ण कुमार दुबे, रामकुमार सिंह, रामनिवास, राजेंद्र यादव, आंनद मिश्रा मौजूद रहे। संचालन आनंद शंकर श्रीवास्तव ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें