फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: 16 से 30 नवंबर तक स्वगणना, एक दिसंबर से 5 जनवरी तक घर-घर जाएंगे प्रगणक

विज्ञापन
विज्ञापन
मछलीशहर। नगर पंचायत सभागार व बिहारी महिला महाविद्यालय में आयोजित जनगणना प्रशिक्षण कार्यक्रम का जिला जनगणना प्रभारी युवराज गर्ग ने मंगलवार को अवलोकन किया। उन्होंने जनगणना से संबंधित मोबाइल एप, 40 बिंदुओं पर आधारित जानकारी तथा प्रगणकों और सुपरवाइजरों के कार्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। प्रशिक्षण के द्वितीय बैच के प्रथम दिन फील्ड ट्रेनर डॉ. संतोष तिवारी और वीरेंद्र यादव ने जनगणना की परिभाषा, संबंधित धाराओं और कार्यप्रणाली के बारे में प्रशिक्षण दिया। उन्होंने प्रगणकों और सुपरवाइजरों को जनगणना कार्य के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों तथा निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार कार्य करने की जानकारी दी। प्रशिक्षण के दौरान बताया गया कि 16 से 30 नवंबर तक स्वगणना की प्रक्रिया चलेगी, जबकि एक दिसंबर से 5 जनवरी तक प्रगणक घर-घर जाकर जानकारी एकत्र करेंगे। इस दौरान लोगों को अपना नाम, शिक्षा, आधार संबंधी जानकारी, बैंकिंग, साक्षरता, डिजिटल साक्षरता, रोजगार तथा बच्चों की संख्या समेत निर्धारित बिंदुओं पर जानकारी देनी होगी। अधिकारियों ने जनगणना कार्य को व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रगणकों और सुपरवाइजरों को उनकी जिम्मेदारियों से अवगत कराया। प्रशिक्षण में जनगणना एप के उपयोग और निर्धारित प्रारूप में सही जानकारी दर्ज करने पर भी चर्चा की गई। इस दौरान तहसीलदार सुरेन्द्र कुमार वर्मा, खंड शिक्षाधिकारी अमर दीप जायसवाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें