फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: पेड़ से टकराई स्कूल बस, गड्ढे में गिरी, एक छात्र घायल

विज्ञापन
पेड़ से टकराकर क्षतिग्रस्त स्कूल बस। संवाद
विज्ञापन
मुफ्तीगंज। केराकत थाना क्षेत्र के अहन गांव के पास मंगलवार की शाम को करीब साढ़े चार बजे जौनपुर-केराकत राष्ट्रीय राजमार्ग पर सनबीम स्कूल चोलापुर वाराणसी की बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में उतरकर पेड़ से टकरा गई। हादसे के दौरान बस में कक्षा आठ का छात्र आर्यवीर यादव (13) निवासी देवाकलपुर, मुफ्तीगंज सवार था। छात्र की मां अरुणा सिंह यादव ने बताया कि निजी अस्पताल में जांच के दौरान उसके हाथ में चोट लगने की जानकारी मिली है। थानाध्यक्ष अमरेंद्र कुमार पांडेय ने बताया कि घायल छात्र के अनुसार बस को एक बाइक सवार ओवरटेक कर रहा था। उसे बचाने के प्रयास में बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में उतर गई और पेड़ से टकरा गई। हादसे की सूचना मिलते ही स्कूल प्रबंधक भी मौके पर पहुंचा। घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें