जौनपुर। जूनियर बालक व बालिका कुश्ती खिलाड़ियों का जनपदीय चयन 31 दिसंबर को सुबह 10 बजे से इंदिरा गांधी स्टेडियम सिद्दीकपुर में किया जाएगा। प्रदेश स्तरीय खेल समन्वय जूनियर बालक कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन दिनांक 9 से 11 जनवरी तक होगा।
जनपद स्तर पर चयनित कुश्ती खिलाड़ी ही दो जनवरी 2026 को डाॅ. संपूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम सिगरा वाराणसी में 10 बजे आयोजित मंडल स्तरीय चयन ट्रायल्स में हिस्सा लेंगे। मंडल स्तरीय चयन ट्रायल्स के बाद मंडल की टीम का गठन किया जाएगा। मंडल स्तरीय टीम ही प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेगी। प्रदेश स्तरीय खेल समन्वय जूनियर बालक कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन 9 से 11 जनवरी तक स्पोर्ट्स स्टेडियम बलिया में और प्रदेश स्तरीय खेल समन्वय जूनियर बालिका कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन 16 से 18 जनवरी तक स्पोर्ट्स स्टेडियम आजमगढ़ में किया जाएगा। जूनियर बालिका कुश्ती फ्री-स्टाइल के लिए भार वर्ग 50, 53, 55, 57, 59, 62, 65, 67, 68, 72, 76 किलो और जूनियर बालक कुश्ती फ्री स्टाइल का भार वर्ग 57, 61, 65, 70, 74, 79, 86, 92, 97, 125 किलो एवं जूनियर बालक कुश्ती ग्रीको रोमन बालक वर्ग का भारवर्ग 55, 60, 63, 67, 72, 77, 82, 87, 97 व 130 किलो होना चाहिए। इच्छुक खिलाड़ी निर्धारित प्रारूप पर अपना पात्रता प्रमाण पत्र फोटो सहित तथा आयु प्रमाण-पत्र प्रधानाचार्य से प्रमाणित और जन्म प्रमाण एवं निवास प्रमाणपत्र के साथ होना चाहिए। हाईस्कूल अंकपत्र की छायाप्रति साथ लेकर जनपदीय चयन परीक्षण में प्रतिभाग कर सकते हैं। जिला क्रीड़ा अधिकारी चंदन सिंह ने बताया कि जूनियर बालिका कुश्ती फ्री-स्टाइल का निर्धारित भार वर्ग- 50, 53, 55, 57, 59, 62, 65, 67, 68, 72, 76 किलो और जूनियर बालक कुश्ती फ्री-स्टाइल का भार वर्ग- 57, 61, 65, 70, 74, 79, 86, 92, 97, 125 किलो एवं जूनियर बालक कुश्ती ग्रीको रोमन बालक वर्ग का भार वर्ग- 55, 60, 63, 67, 72, 77, 82, 87, 97 व 130 किलो होना चाहिए। संवाद