फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवनीत बने टीडी कॉलेज छात्रसंघ अध्यक्ष

Wed, 23 Dec 2015 12:14 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला/जौनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
टीडी कॉलेज छात्रसंघ चुनाव में कांटे की टक्कर में नवनीत यादव अध्यक्ष चुने गए। उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी प्रवीण सिंह को 17 वोट से पराजित किया। नवनीत यादव को 1940 वोट मिले। जबकि प्रवीण कुमार सिंह को 1923 वोट मिले।
विज्ञापन


मतगणना का कार्य दोपहर ढाई बजे शुरू हुआ। रात करीब सात बजे चुनाव परिणाम की घोषणा की गई। चुनाव अधिकारी डा. पीपी सिंह ने परिणाम की घोषणा की।

मतगणना के दौरान कालेज परिसर पुलिस छावनी में तब्दील रहा। कालेज के दोनों गेट पर बड़ी संख्या में पुलिस तैनात रही। शपथ ग्रहण कराने के बाद जीते प्रत्याशियों को सुरक्षा के बीच उनके घर पहुंचाया गया। राहुल यादव

महामंत्री और कौशल यादव उपाध्यक्ष चुने गए। 1153 वोट पाकर राहुल यादव महामंत्री घोषित किए गए। अश्वनी तिवारी 1082 वोट पाकर दूसरे स्थान पर रहे। उपाध्यक्ष पद के लिए कौशल यादव 1380 वोट पाकर विजयी घोषित किए गए।
विज्ञापन


शिवम सिंह यादव 1235 वोट पाकर दूसरे स्थान पर रहे। अंकित श्रीवास्तव को 809 वोट मिले। राजन यादव 1208 वोट पाकर पुस्तकालय मंत्री चुने गए। 965 वोट पाकर कुंदन सिंह दूसरे स्थान पर रहे। कृषि संकाय प्रतिनिधि के लिए

विवेक सिंह छोटे 217 वोट पाकर निर्वाचित घोषित किए गए। कमलेश पटेल को 207 वोट मिले। विज्ञान संकाय प्रतिनिधि के लिए शुक्ला भास्कर 961 वोट पाकर निर्वाचित घोषित हुए। हिमांशु सिंह को 372 वोट मिले। वाणिज्य

संकाय के लिए अंकुर सिंह 261 वोट पाकर निर्वाचित घोषित किए गए। बलिराम सोनकर को 221 वोट मिले। विधि संकाय के लिए अवनीश सिंह 139 वोट पाकर विजयी घोषित हुए। विनय गिरि को 97 वोट मिले। कला संकाय के

लिए आर्यमा मिश्र निर्विरोध चुने गए। कला संकाय से प्रतिनिधि के लिए अकेले प्रत्याशी थे। मतगणना के बाद रात सात बजे चुनाव अधिकारी डा. पीपी सिंह ने विजेता प्रत्याशियों को शपथ दिलाई। एसपी सिटी रामजी सिंह यादव,

सीओ मायाराम वर्मा, सीओ सिटी अभिषेक सिंह की देखरेख में मतगणना किया गया। इस मौके पर प्राचार्य डा. राकेश सिंह, डा. केडी सिंह, डा. विजय सिंह, डा. शैलेंद्र सिंह, डा. जीसी चौबे, डा. एसबी सिंह, डा. एसपी सिंह आदि थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें