फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: ग्रामीण महिलाओं को दी सुरक्षा की टिप्स

विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली की महिला पुलिस ने छाछों गांव में रविवार को चौपाल लगाकर महिलाओं और किशोरियों को सुरक्षा के टिप्स दिए। महिला आरक्षी दीक्षा सिंह ने बताया कि यदि आप कहीं जा रही हों तो किसी अपरिचित के वाहन पर सवारी न करें। कुछ गलत होने का अंदेशा होने पर 112 नंबर पर फोन करें। किसी अपरिचित वाहन वाले के साथ आपात स्थिति में यात्रा करना हो तो उसका नंबर अवश्य नोट कर लें। छेड़खानी या घरेलू हिंसा की स्थिति में 1090 टोल फ्री नंबर पर सूचना दें। आपका परिचय गोपनीय रखा जाएगा पुलिस पहुंचकर आपकी मदद करेगी। इसके अलावा मुख्यमंत्री टोल फ्री नंबर 1076 पर भी अपनी समस्या दर्ज करवा सकती हैं। 181 नंबर पर भी सूचना देकर मदद प्राप्त कर सकती हैं। कार्यक्रम में मिशन शक्ति योजना से संबंधित बुकलेट भी वितरित की गई। टीम में आरक्षी प्रतिमा गुप्ता, कामिनी सिंह ने भी महिला सहायता से संबंधित जानकारी महिलाओं को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें