फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: जाम में फंसी सांसद की गाड़ी तो गार्ड ने सिपाही को पीटा, श्रीराम रथ यात्रा निकालने से लगा था जाम

Wed, 21 Oct 2020 10:40 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
विज्ञापन
भाजपा सांसद बीपी सरोज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

जौनपुर जिले के मड़ियाहूं नगर में निकाली जा रही श्रीराम रथयात्रा के दौरान जाम में मछलीशहर के सांसद बीपी सरोज की गाड़ी को पास न कराने पर उनके निजी गार्ड ने ड्यूटी पर तैनात सिपाही की पिटाई कर दी। सरेआम तिराहे पर गार्ड की करतूत देख लोग आक्रोशित हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह मामला शांत कराते हुए सांसद के वाहनों के काफिले को बाहर निकलवाया। सांसद ने पिटाई की बात से इंकार करते हुए सिपाही पर अभद्रता का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


बुधवार शाम नगर में श्रीराम रथयात्रा निकाली जा रही थी। यातायात को नियंत्रित करने के लिए बैरिकेड लगाकर रास्ता रोका गया था। इसके चलते जाम की स्थिति बन गई थी। तभी मछलीशहर के सांसद बीपी सरोज का काफिला तिराहे पर पहुंच गया। आगे के वाहन में सवार सांसद ने ड्यूटी पर तैनात सिपाही साहब लाल यादव को गाड़ी पास कराने को कहा।

सिपाही ने बताया कि श्रीराम रथयात्रा के चलते दूसरी गाड़ियां रोकी गई थीं। सांसद की गाड़ी आगे निकल ही रही थी कि पीछे की दूसरी गाड़ी से उतरे एक निजी गार्ड ने पिटाई करनी शुरू कर दी। सिपाही को पिटता देख वहां आसपास के लोग आक्रोशित हो गए। गार्ड के वाहन को घेर लिया। इस वाहन में एक गनर और दो निजी गार्ड सवार थे।
विज्ञापन

 

 
विज्ञापन

लोगों से घिरता देख निजी गार्ड भागकर गाड़ी में बैठ गया और शीशा बंद कर लिया। लोगों गाड़ी का शीशी और दरवाजा पीटने लगे। मौके पर तैनात अन्य पुलिसकर्मी भाग खड़े हुए। हंगामे की सूचना पर पहुंचे एसएसआई ने स्थिति संभाली और गाड़ी को कोतवाली के भीतर किया। आक्रोशित लोगों को समझाकर वहां से हटाया। इस बाबत सीओ राजेंद्र कुमार का कहना था कि घटना संज्ञान में नहीं है। जानकारी लेकर समुचित कार्रवाई की जाएगी।
मैं मड़ियाहूं नगर में पहुंचा तो वहां लंबा जाम लगा था। इस पर सिपाही को बुलाकर कहा कि यहां खड़े हो, फिर जाम क्यों लगा है। उसने मेरे खिलाफ अपशब्दों का प्रयोग किया। पीछे की गाड़ी में सवार गार्डों ने सिपाही को अपशब्द कहते हुए सुन लिया। इसी बात को लेकर वहां से धक्का-मुक्की होने की सूचना मुझे भी मिली है। मारपीट नहीं हुई है।
बीपी सरोज, सांसद, मछलीशहर
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें