फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: मतदान केंद्रों, स्ट्रांगरूम की सुरक्षा व्यवस्था को परखी

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। लोकसभा चुनाव के कार्यों की समीक्षा के लिए आयोग से नामित विशेष प्रेक्षक (सामान्य) अजय वी. नायक, विशेष पुलिस प्रेक्षक मनमोहन सिंह व विशेष व्यय प्रेक्षक राजेश टुटेजा ने बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक की। विशेष प्रेक्षक (सामान्य) द्वारा लोकसभा क्षेत्र जौनपुर व लोकसभा क्षेत्र मछलीशहर में कुल मतदान केंद्रों एवं बूथों, कुल मतदाता, एपिक कार्ड एवं वोटर पर्चियों का वितरण, बीते निर्वाचन का वोटिंग प्रतिशत, इवीएम की कमिशनिंग, स्ट्रांगरूम की सुरक्षा व्यवस्था, कार्मिकों के प्रशिक्षण, रवानगी स्थल की तैयारियों के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन

क्रिटिकल एवं वल्नरेबल बूथों की संख्या, वेब कास्टिंग एवं सुरक्षा व्यवस्था, मॉक पोल, मॉडल बूथ, पिंक बूथ एवं सेल्फी प्वाइंट, मतगणना स्थल की तैयारियां, एसएसटी, वीएसटी, वीवीटी व एफएसटी द्वारा किए जा रहे धनराशि, मदिरा, ड्रग्स आदि के सीजर की कार्यवाही, सोशल मीडिया मॉनीटरिंग, कंट्रोल रूम व्यवस्था, आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन से संबंधित कार्यवाही, राजनीतिक दल, उम्मीदवारों द्वारा किए जा रहे व्यय आदि के संबंध में विस्तृत जानकारी ली।
इस मौके पर सामान्य प्रेक्षक सीबी बलात, के.लीलावती, पुलिस प्रेक्षक देवव्रत दास, व्यय प्रेक्षक मछलीशहर कृष्ण कुमार पी, व्यय प्रेक्षक मुंडे राजेश बालाजी राव कुसुम, जिला निर्वाचन अधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़, पुलिस अधीक्षक डाॅ.अजय पाल शर्मा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें