फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सचिव ने जिला कारागार का किया वर्चुअल निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव शिवानी रावत ने बृहस्पतिवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से जिला कारागार का वर्चुअल निरीक्षण किया। विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन कर बंदियों को विधिक जानकारी दी।
विज्ञापन

इस अवसर पर डिप्टी जेलर सुनील दत्त मिश्रा, जेल पीएलवीगण दीपक, सुरेंद्र, विमल, विकास व त्रिभुवन यादव आदि उपस्थित रहे। डिप्टी जेलर ने बताया कि वर्तमान में कुल 1027 बंदी जेल में निरुद्ध हैं। जिसमें से 52 महिला बंदी हैं। इनमें से 3 महिला बंदियों की अवस्था 60 वर्ष से अधिक है। महिला बंदियों के साथ 6 बच्चे रहते हैं। वैक्सीनेशन के संबंध में बताया गया कि 45 से 60 वर्ष तक के सभी बंदियों को वैक्सीन की दोनों डोज दे दी गई है। 18 से 44 वर्ष के बंदियों का टीकाकरण अभी नहीं हो सका है। 6 कोविड मरीज हैं। जिन्हें अलग बैरक में आइसोलेट किया गया है। 91 पुरुष एवं 7 महिला बंदियों सहित कुल 98 बंदियों को 60 दिन की अंतरिम जमानत तथा 7 बंदियों को पैरोल पर रिहा किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें