फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षक संघ 23 को करेगा प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। माध्यमिक शिक्षक संघ की बैठक जनपदीय अध्यक्ष सुधाकर सिंह की अध्यक्षता में नगर पालिका इंटर कॉलेज में संपन्न हुई। बैठक में तय हुआ कि शिक्षक अपनी मांगों को लेकर 23 मार्च को जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन करेंगे। जिसमें एनपीएस की कटौती की धनराशि के शिक्षकों व कर्मचारियों के खाते में अंतरित नहीं किए जाने पर नाराजगी जताई। संघ के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष चेतनारायण सिंह ने कहा कि शिक्षकों को एकजुट होकर आंदोलन में सहयोग करना है। जिलाध्यक्ष सुधाकर सिंह ने कहा की डीआईओएस की कार्यप्रणाली के कारण परिस्थितियां बिगड़ रही है। प्रदेश उपाध्यक्ष नरसिंह बहादुर ने उपस्थित सभी शिक्षकों से धरने को सफल बनाने की अपील की। बैठक में प्रांतीय मंत्री अजय प्रकाश सिंह, उमाकांत श्रीवास्तव, राम प्रकाश सिंह , जय प्रकाश सिंह, जयकिशुन यादव, केशनाथ तिवारी, चंद्र प्रकाश दुबे, राम कुमार, श्रीधर तिवारी, संतोष सिंह रघुवंशी, रणंजय सिंह, शशिधर सिंह,संतोष सिंह,अजीत सिंह,मनोज सिंह,नवीन सिंह,प्रवीण चौहान,अखिलेश चंद्र,राजेश यादव,जियालाल बंद, रामसागर ,प्रेमचंद आदि उपस्थित रहे। संचालन प्रमोद सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें