जौनपुर। माध्यमिक शिक्षक संघ अपनी मांगों को लेकर 9 अगस्त को क्रांति दिवस के अवसर पर आंदोलन शुरू करने का निर्णय लिया है। संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष रमेश सिंह ने कहा कि संघ अपनी दो प्रमुख मांगों अप्रैल 2005 के पूर्व की पेंशन व्यवस्था की बहाली करने और वित्त विहीन शिक्षक साथियों को सेवा नियमावली के साथ उचित मानदेय को पूरा कराने के लिए अब आर-पार की लड़ाई लड़ेगा। यह दोनों मांगे शिक्षक और कर्मचारियों की अस्मिता से जुड़ी हुई हैं। इसलिए इसे पूरा कराने के लिए संगठन नब्बे के दशक के पूर्व की भांति सड़क से लेकर सदन तक जोरदार संघर्ष करेगा। संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष व एमएलसी पद के प्रत्याशी रमेश सिंह ने जौनपुर के पदाधिकारियों के बैठक कर संगठन की प्रमुख मांगों का मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा। इस अवसर पर संघ के प्रदेश मंत्री डॉ. राकेश सिंह, जिलाध्यक्ष सरोज कुमार सिंह, जिला मंत्री तेरस यादव, अतुल कुमार सिंह मुन्ना, मो. आजम खान, गजाधर राय, सुनील कुमार सिंह, अरविन्द कुमार सिंह ‘सिरसी’, राजेश कुमार सिंह, अशोक कुमार, रमेश कुमार आदि ने सोशल डिस्टेन्सिग का पालन करते हुए बैठक में हिस्सा लिया।