फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बूथ कमेटियों का शीघ्र गठन करने पर दिया बल

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। समाजवादी पार्टी कार्यालय पर जिलाध्यक्ष लाल बहादुर यादव की अध्यक्षता में जिला कार्यकारिणी की हुई बैठक में तय हुआ चुनाव के पहले बूथ कमेटियों का गठन कर विधानसभा अध्यक्ष को उपलब्ध करा दिया जाए। ताकि पार्टी की नीतियों के प्रचार प्रसार में किसी तरह की परेशानी न हो। कमेटियों का गठन कर उसे प्रदेश कार्यालय को भेजा जा सके। पार्टी के सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं से जिलाध्यक्ष ने अनुरोध किया कि पार्टी की नीतियों का प्रचार-प्रसार करने में सहयोग प्रदान करें। प्रदेश कार्यालय से आए हुए आह्वान पत्र का वितरण घर-घर जाकर के करें और समाजवादी पार्टी के किए गए कार्यों को जन-जन तक पहुचाएं। पूर्व मुख्यमंत्री के शासन काल में दिए गए निर्देशों का अनुपालन प्रत्येक पार्टी कार्यकर्ता करें। बैठक में पूर्व संसाद तूफानी सरोज ,महासचिव हिसामुद्दीन ,सोचन राम विश्वकर्मा, श्यामबहादुर पाल, सुशील श्रीवास्तव, संजीव साहू, जितेंद्र यादव, बाबा चौरसिया समेत तमात कार्यकर्ता मौजूद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें