फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल छीन कर भागने वाला दूसरा आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के ऊदपुर गेल्हवा गांव से रविवार की रात मोबाइल छीन कर भागने के मामले में दूसरे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर चालान कर दिया।
विज्ञापन

उदपुर गेल्हवा गांव निवासी अतुल कुमार शुक्ल शाम को अपने घर के सामने सड़क पर मोबाइल से बात कर रहे थे। इसी बीच बटाऊबीर की तरफ से बदलापुर की ओर जा रहे एक बाइक पर सवार तीन बदमाश उनके पास बाइक रोक कर खड़े हो गए। इस बीच जब तक अतुल कुछ समझ पाते, बाइक सवार उनकी मोबाइल छीन कर भागने लगे। अतुल के शोर मचाने पर ग्रामीणों ने पीछा कर एक बदमाश को पकड़ लिया था। उसके दो अन्य साथी मोबाइल लेकर भागने में सफल रहे। प्रभारी निरीक्षक संजय वर्मा ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर पीली नदी के किनारे स्थित शाहपुर गांव के पास एक ढाबा से दूसरे फरार आरोपित सत्या सिंह निवासी ककोहिया को गिरफ्तार कर चालान कर दिया। तीसरे आरोपित की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें