फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: पीएचडी में प्रवेश के लिए तय नहीं हुईं सीटें, विद्यार्थी परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
करंजाकला। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में शोध के लिए सीटों की संख्या तय नहीं होने से विद्यार्थी परेशान हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन की तरफ से कॉलेजों को पत्र जारी कर शोध के लिए विषयवार खाली सीटों की संख्या के बारे में जानकारी मांगी गई थी। अभी तक कॉलेजों की तरफ से डिटेल उपलब्ध नहीं कराया गया है। इसके चलते पीएचडी में प्रवेश के लिए सीटों की संख्या तय नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय की तरफ से बीते 15 जुलाई को पीएचडी में प्रवेश के लिए परीक्षा आयोजित की गई थी। अगस्त महीने में ही परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया था, लेकिन अभी तक विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से यह स्पष्ट नहीं किया गया कि कितनी सीटों पर प्रवेश दिया जाएगा। अभ्यर्थियों का कहना है कि परिणाम घोषित हुए दो महीने से ज्यादा समय बीत चुके हैं, लेकिन विश्वविद्यालय ने न तो विभागवार सीटों का निर्धारण किया है और न ही डीआरसी (डिपार्टमेंटल रिसर्च कमेटी) व आरडीसी (रिसर्च डिग्री कमेटी) की तिथि तय की है।
विवि प्रशासन की उदासीनता के कारण विद्यार्थिों में असमंजस की स्थिति बनी हुई है। परिणाम घोषित होने के बाद अभ्यर्थियों को उम्मीद थी कि जल्दी ही सीट निर्धारण के बाद प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो जाएगी, लेकिन अभी तक कुछ नहीं हुआ। पूर्वांचल विश्वविद्यालय के कुलसचिव केशलाल का कहना है कि दीक्षांत समारोह की तैयारियों में व्यस्तता के कारण पीएचडी में प्रवेश की प्रक्रिया पर काम नहीं हो पाए हैं। अब प्राथमिकता के आधार पर प्रक्रिया शुरू करा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें