फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: धर्म स्थल का प्रतीक चिह्न क्षतिग्रस्त करने वालों की हो रही तलाश

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। विशेषरपुर चौकियां धाम मार्ग तिराहे पर स्थित धर्म स्थल में रविवार को प्रतीक चिह्न क्षतिग्रस्त करने के मामले में आरोपियों को दबोचने के लिए पुलिस दबिश दे रही है। यहां से शेषनाग और त्रिशूल भी अराजकतत्व उठा ले गए थे। इन दोनों वस्तुओं के लिए आर्डर दे दिया गया है। आते ही स्थापित कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन




सोमवार की सुबह जब भक्त दर्शन-पूजा करने पहुंचे तो प्रतीक चिह्न क्षतिग्रस्त था। शेषनाग और त्रिशूल भी गायब था। लोगों की सूचना पर शीतला चौकियां चौकी प्रभारी निखिलेश तिवारी फोर्स के साथ पहुंचे। अराजकतत्वों ने मंदिर पर लगे सीसीटीवी का तार भी काट दिया था। प्रभारी निरीक्षक लाइन बाजार किशोर कुमार चौबे ने बताया कि आरोपियों को दबोचने के लिए दबिश दी जा रही है। हालांकि तहरीर नहीं मिली है। शेषनाग और त्रिशूल भी जल्द स्थापित कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें