फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: मिलेट्स जागरूकता रथ को एसडीएम ने किया रवाना

विज्ञापन
शाहगंज मिलेट्स जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते एसडीएम। स्रोत-संवाद
विज्ञापन
शाहगंज। प्रदेश सरकार के मिलेट्स पुनरुद्धार कार्यक्रम के तहत किसानों को मोटे अनाज के उत्पादन के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से रविवार को जागरूकता रथ निकाला गया। एसडीएम कुणाल गौरव सिंह ने रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर तहसील इकाई बार संघ के महामंत्री राजीव कुमार सिंह भी रहे। रथ के माध्यम से किसानों को श्री अन्न (मिलेट्स) की खेती को बढ़ावा देने के लिए सरकार की विभिन्न योजनाओं और सुविधाओं की जानकारी दी गई। अधिकारियों ने बताया कि इस कार्यक्रम के माध्यम से किसानों को मिलेट्स की खेती, उसके फायदे और सरकार की ओर से दी जा रही सहायता के बारे में जागरूक किया जाएगा। साथ ही बीज वितरण, प्रशिक्षण और अन्य योजनाओं की जानकारी भी गांव-गांव तक पहुंचाई जाएगी। इस दौरान तहसील परिसर में मौजूद लोगों ने भी सरकार की इस पहल की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें