फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आत्मदाह के लिए उकसाने पर एसडीएम ने दर्ज कराया केस

विज्ञापन
विज्ञापन
आत्मदाह के लिए उकसाने का केस दर्ज कराया
विज्ञापन

तीन महिलाओं ने लखनऊ विधान सभा भवन के सामने किया था आत्मदाह का प्रयास
अमर उजाला ब्यूरो
सुईथाकला/ शाहगंज । विधानसभा भवन लखनऊ के सामने तीन महिलाओं को उकसा कर आत्मदाह के लिए प्रेरित करने वाले अज्ञात लोगों के खिलाफ एसडीएम राजेश कुमार वर्मा ने शाहगंज थाने में केस दर्ज कराया है। उन्होंने कहा है कि कुछ लोगों ने महिलाओं को उकसाकर उन्हें आत्मदाह के लिए प्रेरित किया है।
विज्ञापन

सारी जहांगीरपट्टी निवासी पूनम ने अपने घर की तीन महिलाएं अपने पट्टीदारों से रास्ते के विवाद को लेकर हुई मारपीट का आरोप लगाकर पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने कार्रवाई नहीं किया तो तीनों विधवा महिलाएं दो अगस्त शुक्रवार शाम विधान सभा भवन के सामने पहुंच गई। जहां तीनों महिलाओं ने जिला प्रशासन पर न्याय नहीं दिलाएं जाने का आरोप लगाकर आत्मदाह का प्रयास किया। लखनऊ के हजरतगंज कोतवाली थाना क्षेत्र के तत्कालीन प्रभारी निरीक्षक राधा रमण सिंह ने तीनों महिलाओं को हिरासत में लेकर जौनपुर जिला प्रशासन के उच्च अधिकारियों को सूचना देकर भेज दिया था। इस मामले में लंबे समय बाद एसडीएम शाहगंज ने केस दर्ज कराया है। इसके पीछे वजह क्या है इसकी जांच में पुलिस जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें