मछलीशहर। भाजपा मंडल अध्यक्ष मनोज जायसवाल और कार्यकर्ता रूपेश जायसवाल के बीच मतदान केंद्र के बाहर हाथापाई हो गई। सुबह दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। दोपहर में दोनों आपस में भिड़ गए। वहां मौजूद कार्यकर्ताओं ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया।
शनिवार को चुनाव के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से पर्ची बनाने के लिए हनुमान मंदिर पर बिस्तर लगाया गया था। वहां उपस्थित रूपेश जायसवाल और भाजपा मंडल अध्यक्ष मनोज जायसवाल के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि मंडल अध्यक्ष मनोज जायसवाल ने रूपेश जायसवाल को अपशब्द कह दिया। इसे लेकर दोनों के बीच विवाद खड़ा गया। दोनों के बीच हाथापाई शुरू हो गई। मौके पर उपस्थित कार्यकर्ताओं ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। तहसील के बगल हनुमान मंदिर पर हुई घटना का वीडियो वायरल हो गया।