फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: नाऊपुर में मतदान करते हुए युवक ने वीडियो बनाकर किया वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
थानागद्दी। केराकत कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पंचायत नाऊपुर के बूथ संख्या 234 पर मतदान के दौरान एक युवक ने पुलिस एवं मतदान कर्मियों की आंख में धूल झोंकते हुए वीडियो बनाया और संबंधित दल के गाने के साथ मिक्सिंग कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इसकी जानकारी होते ही केराकत पुलिस आरोपी युवक की तलाश में जुट गई। पुलिस उसके परिवार से एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक गोविंद यादव नाम का युवक स्थानीय शहजादी बालिका विद्यालय पर बने बूथ संख्या 234 पर मतदान करने पहुंचा। मतदेय स्थल पर मोबाइल लेकर जाना प्रतिबंधित है। युवा मतदाता ने मतदान के नियम कानून को नजरंदाज कर दिया। मतदान कर्मियों की आंख में धूल झोंककर अपने पसंद के दल के चुनाव निशान की ईवीएम पर बटन दबाते हुए और वीवीपैट पर अपने प्रत्याशी के पक्ष में पड़े मत की चित्र की पर्ची निकलने की वीडियो बनाया। बाहर आकर उसने मिक्सिंग करके सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। चुनाव आयोग के नियमों की अवमानना के कारण किसी ने वीडियो पुलिस को भेज दिया। केराकत की पुलिस उपाधीक्षक प्रतिमा वर्मा ने तुरंत इसकी जानकारी विद्यासागर सिंह चौकी प्रभारी थानागद्दी को दिया। जानकारी मिलते ही पुलिस हरकत में आई। आरोपी युवक के घर दबिश डालते हुए उसके छोटे भाई को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। आरोपी युवक फरार हो गया है। पुलिस आरोपी युवक की तलाश कर रही है। पूछने पर सीओ प्रतिमा वर्मा ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है। जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें