मछलीशहर। सिकरारा थाना क्षेत्र के डमरूआ निवासी समाजसेवी दिलीप राय बलवानी ने प्रधानाध्यापक रामलौटन की हत्या के प्रकरण को एससीएसटी आयोग दिल्ली में उठाया है। आयोग ने सात दिन के अंदर जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक से मामले की पूरी जानकारी देने का निर्देश जारी किया है।
कोतवाली मछलीशहर के जहासापुर निवासी प्रधानाध्यापक राम लौटन की कार से कुचल कर हत्या कर दी गई थी। अब तक हत्यारोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी। शुक्रवार को उक्त मामले को लेकर दिलीप राय बलवानी ने दिल्ली में राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के निदेशक कौशल कुमार से मिलकर मामले की जानकारी दी। निदेशक ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल नोटिस जारी करते हुए डीएम और एसपी जौनपुर से 7 दिन के अंदर व्यक्तिगत अथवा अपने प्रतिनिधि के माध्यम से आयोग में उपस्थित होकर कार्यवाही की विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है।