करंजाकला। थाना क्षेत्र के अंतर्गत जौनपुर शाहगंज सिद्धकीपुर के पास मोड़ के समीप शनिवार को स्कार्पियों ने बाइक में टक्कर मार दी जिससे बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। स्कार्पियों में फंसी बाइक काफी दूर तक खिंचती चली गई। पुलिस देर से पहुंचने पर लोगों ने रोड पर जाम लगा दिया। बाइक सवार हेलमेट नहीं पहना था।
खेतसराय थाना क्षेत्र के गांव कलापुर निवासी रामदुलार के (24) शुक्रवार को अपने ससुराल पाली गया था। रविवार को उसे विदेश जाना था। शनिवार को ससुराल घर आ रहा था। जौनपुर शाहगंज मार्ग के सिद्धिकपुर मोड़ के पास पहुंचा ही था इस दौरान दूसरी तरफ से तेज रफ्तार में आ रही अनियंत्रित स्कार्पियों से बाइक को टक्कर मार दिया। जिससे संतोष की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने स्कॉर्पियो को कब्जे में लेकर उसमें सवार एक व्यक्ति को पकड़ कर थाने ले जाकर पूछताछ कर रही है। स्कार्पियो चालक फरार हो गया। संतोष का विवाह एक वर्ष पूर्व ही हुआ था। घटना परिजनों में कोहराम मच गया। थाना प्रभारी अवनीश कुमार राय ने बताया कि स्कॉर्पियो को कब्जे में ले लिया गया है। उसके विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत किया जा रहा है।