केराकत कोतवाली के टाईबीर बाबा मंदिर के पास दो वाहनों की टक्कर हो गई। हालांकि इस घटना में किसी के घायल होने की खबर नहीं है लेकिन टक्कर से सड़क किनारे जाम हो गया और सूचना पर पहुंची पुलिस ने जाम को खुलवाया।
केराकत कोतवाली थाना क्षेत्र के टाईबीर बाबा मंदिर के पास स्थित पुलिया पर सोमवार की देर रात स्कार्पियो और डिजायर में भिड़ंत हो गयी। हालांकि घटना में कोई भी घायल नहीं हुआ। केराकत कोतवाल अवनीश राय ने बताया कि सुल्तानपुर जिले से चन्दवक क्षेत्र में स्कार्पियो से बारात में जा रहे थे।
तभी टाईबीर बाबा मंदिर के पास जर्जर पुलिया के पहले सड़क के बीचोबीच लगे खम्बे से टकरा गए। इसी बीच पीछे से आ रही तेज रफ़्तार स्विफ्ट डिजायर स्कार्पियो में टक्कर मार दी। दोनों ही गाड़ियों में करीब दस लोग सवार थे। घटना के कारण सड़क पर जाम लग गया। मौके पर पहुंची डायल 112 कि टीम ने जाम खुलवाया। कोई भी घायल नहीं है।