फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थितियों में झुलसकर युवती की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। स्थानीय थाना क्षेत्र के दिलशादपुर गांव में शुक्रवार को सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में झुलसने से युवती की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

दिलशादपुर निवासी मानिक चंद्र के मकान की दूसरी मंजिल के कमरे से सुबह धुआं उठता देख लोगों ने शोर मचाया। परिजनों के साथ पास पड़ोस के लोग भी छत पर पहुंच गए। कमरे में लगा लोहे का दरवाजा अंदर से बंद था। काफी प्रयास के बाद दरवाजा तोड़ा गया। मानिक चंद्र की बेटी संजू सोनी (24) बुरी तरह झुलस गई थी। जमीन पर पड़ी संजू को पास लोग पहुंचे तो उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को छत से उतारकर नीचे ले आई। क्षेत्राधिकारी राणा महेंद्र प्रताप सिंह भी घटनास्थल पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। संजू बदलापुर से ब्यूटी पार्लर का कोर्स सीखने जाती थी। लॉक डाउन के बाद से वह घर पर ही रह रही थी। घर पर माता-पिता के अलावा भाई संतोष व भाभी हैं। उसकी जल्द ही शादी होने वाली थी और इसकी तैयारियां चल रही थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें