फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मालगाड़ी की चपेट में आकर स्कूटी सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जलालपुर। जलालपुर- थानागद्दी मार्ग स्थित जलालगंज रेलवे क्रासिंग को पार करते समय सोमवार को दोपहर माल गाड़ी की चपेट में आने से स्कूटी सवार युवक की मौत हो गई। रेलवे क्रासिंग का गेट बंद होने के कारण युवक बगल से रेलवे लाइन को पार कर रहा था। स्कूटी रेलवे ट्रैक पर अवरोध के लिए रखी बीम के बीच में फंस गई। युवक स्कूटी निकालने का प्रयास कर रहा था उसी दौरान माल गाड़ी आ गई। माल गाड़ी की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन

वाराणसी के फूलपुर निवासी प्रेमशंकर मिश्रा (40) अपनी बहन राधिका पत्नी चंद्रपाल चौबे के साथ स्कूटी से लिवाकर उसकी ससुराल नहोरा जलालपुर जा रहा था। दोपहर करीब दो बजे वह जलालगंज रेलवे क्रासिंग मालगाड़ी को पार कराने के लिए बंद थी। स्कूटी पर सवार राधिका ने पैदल ही रेलवे लाइन को पार कर लिया जबकि प्रेमशंकर स्कूटी को गेट के बगल से पार कराने लगे। स्कूटी ट्रैक पर फंस गई। वह उसे निकाल ही रहे थे कि मालगाड़ी आ गई। उसकी चपेट में आकर प्रेम शंकर की मौत हो गई। भाई को अपनी आंख के सामने मृत देख बहन बेसुध होकर गिर पड़ी। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्कूटी सवार युवक का शव दो सौ मीटर दूर तक गाड़ी में फंसकर घिसटता रहा। सूचना पाकर पहुंची जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें