मौसम सामान्य होने के बाद कक्षा एक से 8 तक विद्यालयों के समय में परिवर्तन किया गया है। बुधवार से जिले के कक्षा एक से 8 तक सभी विद्यालयों का संचालन सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे किया जाएगा।
बीएसए समीर कुमार यादव ने बताया कि डीएम के निर्देश पर जनपद के सभी परिषदीय, सीबीएसई, आईसीएसई, मान्यता प्राप्त, सहायता प्राप्त, मदरसा एवं अन्य बोर्ड के विद्यालयों के संचालन समय में परिवर्तन किया गया है। यह व्यवस्था 8 जुलाई से लागू होगी।
परिषदीय प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों में प्रार्थना योगाभ्यास सुबह 8 बजे से 8:15 बजे तक तथा मध्यावकाश सुबह 10:30 बजे से 11 बजे तक रहेगा। बीएसए ने कहा कि सभी शिक्षक शिक्षण अवधि प्रारंभ होने से 15 मिनट पूर्व विद्यालय में उपस्थित होंगे। शिक्षण कार्य समाप्त होने के बाद कम से कम 30 मिनट तक विद्यालय में रुककर आवश्यक शैक्षणिक एवं प्रशासनिक कार्य संपादित करेंगे।
बीएसए ने सभी विद्यालयों को निर्देश दिया कि यदि किसी विद्यालय का भवन जर्जर अथवा असुरक्षित स्थिति में है, तो उसमें किसी भी परिस्थिति में बच्चों को न बैठाया जाए। विद्यार्थियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए ऐसे भवनों का उपयोग तत्काल बंद किया जाए। सुरक्षित स्थान पर शिक्षण व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।