फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने निकाली सद्बुद्धि पदयात्रा

विज्ञापन
पदयात्रा निकालते कांग्रेस कार्यकर्ता। कांग्रेस
विज्ञापन
कांग्रेस के जिलाध्यक्ष डॉ. प्रमोद कुमार सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को शहर कांग्रेस कार्यालय सब्जी मंडी से सद्भावना पुल तक सद्बुद्धि पद यात्रा निकाली।
विज्ञापन

कांग्रेस के जिलाध्यक्ष डॉ. प्रमोद सिंह ने राममंदिर अयोध्या में चढ़ावा चोरी के मुख्य आरोपियों को जेल भेजे जाने की मांग की। आरोप लगाया कि आस्था के नाम पर भाजपा सरकार के संरक्षण में राममंदिर में जमकर लूट हुई।
चंदा चोरी और चढ़ावे में घपला हिंदू धर्म और भगवान राम के भक्तों की भावनाओं के साथ खिलवाड़ है। नैतिकता के आधार पर मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री को अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। पदयात्रा समापन के बाद केरारवीर मंदिर परिसर में हनुमान चालीसा का पाठ किया। शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष आरिफ खान ने कहा कि सरकार जानबूझकर चंपत राय बंसल, नृपेंद्र मिश्रा, अनिल मिश्रा और गोपाल राव को बचा रही है। कहा कि जो राम को लाए थे उन्हीं लोगों ने भगवान राम को लूट लिया। इस मौके पर यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष संदीप सोनकर, देवराज पांडेय, शैलेंद्र यादव, कृष्णचंद निषाद, विजय वर्मा, अरुण शुक्ला, राकेश सिंह डब्बू, इरशाद खान, अरविंद यादव, देवांश द्विवेदी, रिजवान अली खान, मौजूद रहे। संचालन जिला उपाध्यक्ष राकेश मिश्रा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें